फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। परवेजपुर मजरे मरदानपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करना पति, सास, ससुर व देवर को भारी पड़ा। राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रजिया बानो का निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के परवेजपुर निवासी सफात के पुत्र सलमान के साथ हुआ था। रजिया का आरोप है कि निकाह के कुछ ही दिन बाद से उसका पति, सास, ससुर व देवर उसे दहेज के लिए तंग करने लगे।
दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर उसे आए दिन पीटा जाने लगा। उसने इसकी शिकायत बाजार शुकुल पुलिस से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस के रवैये से निराश रजिया बानो ने अध्यक्ष राज्य महिला आयोग लखनऊ को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को पुलिस ने पति सलमान व ससुर सफात के अलावा सास व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना में आरोप सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें