फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम में सुल्तानपुर जाएगी जिले की फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सुल्तानुपर के अरवल कीरी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से भी पुलिस अफसर व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नामित पुलिस कर्मियों व अफसरों को दो दिन पूर्व सुल्तानपुर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन सुल्तानपुर के अरवल कीरी में 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। एक्सप्रेस-वे पर बनी एअर स्ट्रिप पर वायुसेना के लड़ाकू विमान अपना करतब दिखाएंगे। प्रधानमंत्री यहीं से एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आईजी रेंज अयोध्या के निर्देश पर मांग के अनुरूप जिले से 35 पुलिस अफसरों तथा 104 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कहा कि जिले से एक सीओ, दो थानाध्यक्ष, पांच निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, दो महिला उपनिरीक्षक, 80 सिपाही, 20 महिला सिपाही तथा चार यातायात सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि नामित सभी अफसरों तथा पुलिस कर्मियों को नियत समय पर सुल्तानपुर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है। नियत समय पर ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंचने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें