फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे नामित सुरक्षा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए सभी केंद्रों पर तीन पालियों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती गई है। केंद्रों के लिए नामित कर्मियों ने सोमवार तक परीक्षा केंद्र पहुंच अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में प्रश्नपत्रों के बंडल पहुंचने के बाद सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो जिम्मेदारों की लापरवाही से अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

24 मार्च से 12 अप्रैल तक जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर पिछले दिनों उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति करने के साथ परीक्षा से जुड़ी अन्य सामग्री भी पहुंचाई जा चुकी है। केंद्रों पर सोमवार को प्रश्नपत्र पहुंचाने का निर्देश मिलने के बाद सचिव के निर्देश व माध्यमिक शिक्षा विभाग की मांग पर एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने तीन पालियों में होमगार्ड व पीआरडी जवानों की ड्यूटी 12 अप्रैल तक लगाते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया है।
सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का बंडल पहुंचने के बाद भी नामित सुरक्षा कर्मियों के नहीं पहुंचने पर केंद्र व्यवस्थापकों की चिंता बढ़ गई है। सर्वाधिक खतरा बॉर्डर के परीक्षा केंद्र पर है। बाजार शुकुल थानाक्षेत्र में सर्वाधिक 11 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले का सबसे दूरस्थ ब्लॉक होने के साथ अयोध्या व बाराबंकी जनपदों का बॉर्डर होने के कारण परीक्षा नकल विहीन सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद बार्डर के परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक परेशान हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए चिंतित केंद्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस को पत्र भेज केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के नहीं पहुंचने की बात कहते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही से प्रश्नों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो किसी अनहोनी के आशंका से केंद्र व्यवस्थापक परेशान हैं।
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों के नहीं पहुंचने की जानकारी मिली है। एसपी से समन्वय स्थापित कर सभी केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों के कार्यभार ग्रहण कराने के साथ थाना प्रभारियों को अपने स्तर से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें