फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। सीएचसी क्षेत्र के जलालपुर तिवारी मोड़ पर मंगलवार को डेंगू के तीन और मरीज मिले। मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के रामलीला मैदान के समीप जलालपुर तिवारी मोड़ के पास रहने वाली जमीला खातून (20), सनी (21) और यहीं के रुकसार अहमद (49) तीन-चार दिन से बीमार थे। तीनों लोगों ने डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो सभी के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जानकारी सार्वजनिक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
सीएचसी में तैनात चिकित्साधीक्षक डॉ. महेंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में डोर-टू-डोर स्लाइड टेस्ट कराया जा रहा है। जो मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं, उनके परिवारीजनों के अलावा आसपास के लोगों की भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन

अभी तक किसी अन्य में बुखार और डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। गांव में टीम भेज कर टेमोफॉस दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। तीनों मरीजों की स्थिति सामान्य है। गौरतलब है कि पिछले दिनों रस्तामऊ में भी एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें