फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी जगदीश प्रसाद (56) मंगलवार देर शाम गांव के पास से गुजरने वाले दयालापुर-बरौलिया मार्ग स्थित खेत के किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवमूरत की तहरीर पर चालक रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जगदीश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें