फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनियार में चल रहे मनरेगा का कार्य करते समय जॉबकार्ड धारक मजदूर की मौत हो गई। मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनियार के पूरे सीवन गांव निवासी मोतीलाल गुप्त (65) मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं। ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम पंचायत के हरिहरपुर माइनर की पटरी पर मिट्टी डालने का काम मनरेगा योजना से कराया जा रहा है। शनिवार सुबह मोती लाल माइनर की पटरी पर चल रहे मनरेगा में कार्य करने गए थे। लोगों के अनुसार जब वह कार्य कर रहे थे इसी बीच अचानक मोतीलाल गस खाकर गिर पड़े।
मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से उन्हें आननफानन में सीएचसी शाहगढ़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृत घोषित करने के बाद परिवारीजन शव घर पर लेकर आ गए। वाराणसी में रह रहीं उनकी विवाहित दोनों पुत्रियों को सूचना दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार बेटियों के आने के बाद रविवार को मृतक मजदूर का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

मृतक के नहीं थे पुत्र
मृतक मोतीलाल के कोई पुत्र नहीं थे। दो बेटियां जिनका विवाह वाराणसी जिले में हुआ है। मोतीलाल अपनी पत्नी केश कुमारी के साथ घर पर रहते थे। मोतीलाल से ही गृहस्थी चल रही थी। मौत के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुुरा हाल है।
अवकाश के दिन चल रहा था कार्य
गांधी जयंती के दिन अवकाश होने के बावजूद ग्राम पंचायत में मनरेगा का कार्य चल रहा था। घटना होने के बाद मनरेगा कार्य बंद कराकर कार्य कर रहे सभी मजदूरों को घर भेज दिया गया। ग्राम प्रधान राम कुमार यादव के प्रतिनिधि राम प्रताप पांडेय ने बताया कि जानकारी के अभाव में शनिवार को मनरेगा कार्य चल रहा था। कहा कि मोती लाल को पूर्व में दो बाद हार्ट अटैक आ चुका था।
दी जाएगी आर्थिक सहायता
उपायुक्त मनरेगा सुनील त्रिवेदी ने बताया कि मनरेगा मजदूर की मौत कार्यस्थल पर नहीं हुई है। राष्ट्रीय पर्व के दिन मनरेगा मजदूरों से काम कराए जाने की जांच कराई जाएगी। मनरेगा मजदूर की मौत के मामले की जांच कराते हुए अनुमन्य आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें