फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता से उठाकर पोस्टमॉर्टम को भेजा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। स्थानीस थाना क्षेत्र के मौलवी कला गांव में शुक्रवार को चिता पर जल रहे एक महिला के शव को उठाकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने यह कार्रवाई विवाहिता के पिता की सूचना पर की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मौलवी कला गांव निवासी अब्दुल हयात की पुत्री गुड़िया ने करीब 13 वर्ष पूर्व गांव के ही रामू कोरी से कोर्ट मैरिज की थी। रामू व गुड़िया के दो बच्चे अंकुश व शिवा हैं। रामू के परिवार वालों के अनुसार दो दिन पूर्व रामू का गुड़िया से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो रामू ने गुड़िया पर हाथ उठा दिया।
बस इसी बात से नाराज होकर गुड़िया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के बाद वह घर वापस आ गई। घर आने के कुछ ही घंटे के बाद गुड़िया की हालत फिर से खराब होने लगी। गुड़िया को लेकर परिवार के लोग व पड़ोसी जब तक डॉक्टर के पास जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद रामू शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर रहा था। इाी दौरान गुड़िया के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुड़िया का अधजला शव चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुड़िया के पिता अब्दुल हयात ने बताया कि रामू ने शराब के नशे में गुड़िया को मारा-पीटा और उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। गुड़िया के बच्चे अंकुश व शिवा ने मुझे यह बात बताई। एसओ राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें