फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया का हिस्सा बने सीआरपीएफ जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सीआरपीएफ रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र त्रिसुंडी में एक सितंबर से चल रहे फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का गुरुवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। समापन कार्यक्रम की दौड़ में 425 कार्मिकों और उनके परिवारीजनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के अति महत्वाकांक्षी फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत त्रिसुंडी के सीआरपीएफ रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र पर पिछले एक सितंबर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन चल रहा था। इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में अफसर, जवान व उनके परिवारीजन प्रतिदिन आठ से 10 किलोमीटर तक की दौड़ लगाते थे। गुरुवार को इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में परिसर में रहने वाले अफसर व कर्मी मिलाकर 425 लोग कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन करते हुए शामिल हुए। रन में शामिल लोग फिट इंडिया फ्रीडम रन लिखे सफेद टी-शर्ट में उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

सीआरपीएफ रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य पूर्ण सिंह धर्म सत्तू ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी विचारधारा फिट इंडिया के मंत्र दौड़ से एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण होगा। सीआरपीएफ फिट इंडिया फ्रीडम रन का यह पूरा आयोजन कमांडेंट पूर्ण सिंह धर्मशक्तू के निर्देश व आशीष कुमार सिंह सहायक कमांडेंट के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
आसपास के गांव वाले भी इस फिट इंडिया फ्रीडम रन से काफी प्रभावित हुए और छोटे-छोटे बच्चे भी अक्सर कैंप के आसपास दौड़ते नजर आए। समापन कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट प्रवेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर वाईपी सिंह, गोरखनाथ, आलोक त्रिपाठी, अली शेर खान, महेंद्र सिंह व मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें