फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
06 : गौरीगंज : पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाते पुलिस कर्मी। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शिवरतनगंज क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश इंसाद उर्फ इसात को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश की गोली से एक दरोगा भी जख्मी हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले में गैंगेस्टर एक्ट के केस में वांछित शिवरतनगंज क्षेत्र के दिलावगढ़ आजादपुर गांव निवासी इंसाद उर्फ इसात की गिरफ्तारी पर एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। शिवरतनगंज पुलिस इंसाद उर्फ इसात की तलाश कर रही थी।
सोमवार रात पुलिस टीम ने क्षेत्र के राजाफत्तेपुर गंदा नाला के समीप उसे घेर लिया। पुलिस के मुताबिक टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी। बदमाश की गोली उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह के बाए कंधे पर लगी और वह घायल हो गए। इसी बीच पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। घायल दरोगा व बदमाश को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें