फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
10 : गौरीगंज : शहर में निकली कांग्रेस की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा। - संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती के साथ प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यालय में पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दस दिवसीय प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। कार्यालय से प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ होने के बाद कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाल केंद्र व प्रदेश सकार की नीतियों के साथ महंगाई का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन रविवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व एमएलसी दीपक की अगुवाई में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी।
एमएलसी ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। वर्तमान समय की विसंगतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के रास्ते पर चलकर ही हम सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। वक्ताओं ने बैठक के दौरान प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

बैठक के बाद पार्टी कार्यालय से भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ स्लोगन के साथ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का दस दिवसीय महाअभियान का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के बाद शहर के मुख्य मार्गों के साथ सब्जी मंडी, डाकखाना तिराहा, चौक होते हुए कार्यालय पर समाप्त हुई। प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के साथ महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का विरोध किया।
प्रतिज्ञा समाप्त होने के बाद कार्यालय में डॉ. दिवाकर तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। बैठक में 1971 की लड़ाई के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजय दिवस के रूप में मनाया। पद यात्रा में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक राधेश्याम, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, विजय पासी, सुनील सिंह, राम केवल शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, रामबरन कश्यप, राहुल गुप्ता, अरुण मिश्रा, कुलवंत, कुलदीप सिंह मनीष, किरन देवी, रजवंती पाल व अवनीश मिश्र सेनानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें