फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर और गलन भरी ठंड ने कर दिया बेहाल

विज्ञापन
13 : गौरीगंज : ठंड से बचाव के लिए अलाव सेंकते लोग। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज/जगदीशपुर (अमेठी)। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। सोमवार रात और मंगलवार को जिले में बर्फीली हवा की गति 3.4 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद मौसम कुछ खुला-खुला नजर आया, लेकिन धूप न निकलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बर्फीली हवा के कारण सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़कने से बढ़ी गलन वाली ठंड हाड़ कंपाने वाली रही। सुबह आसमान में छाया घना कोहरा लोगों की परेशानी का कारण बना रहा। दिन भर चली बर्फीली हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम को कोहरा बारिश की बूंदों की तरह टपकता रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अचानक बढ़ी ठिठुरन से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। अगले 24 घंटे में तापमान और लुढ़केगा।
मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर क्षेत्र में प्रभावी होगा। शीत लहर से परेशान लोग अलाव, हीटर, ब्लोवर के आगे बैठकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते रहे। वहीं घरों से बाहर निकले लोगों के शरीर पर बर्फीली हवा नश्तर की तरह चुभती रहीं। शाम को ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया। ओस की बूंदें टपक रही थीं। रात में हवा सुस्त हुईं लेकिन गलन अधिक बढ़ गई। सबसे ज्यादा खराब स्थित तो सफर तय करने वाले लोगों की रही।
विज्ञापन

निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री महिलाओं बच्चों को लेकर सफर करते नजर आए तो कुछ लोग साधन के इंतजार में बैठे दिखे। कुछ किशोरी छात्राएं भी कोचिंग के लिए जाती दिखीं। कुछ लोग बाइक पर सवार होकर बाजार को सब्जी ले जाते दिखे तो कुछ दवा और दैनिक सामानों की खरीददारी करने के लिए आते-जाते नजर आए।
मवेशी भी बेहाल
पिछले तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से इंसानों के साथ मवेशियों की परेशानी भी बढ़ गई है। ठंड से मवेशियों का हाल बेहाल है। पशुपालक उन्हें ठंड से बचाने व सुरक्षित करने की कोशिश में जुटे हैं। सर्वाधिक दिक्कत उन छुट्टा मवेशियों के लिए है जिन्हें रात दिन खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है।
पांच डिग्री रहा न्यूनतम पारा
अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या बॉर्डर सीमा क्षेत्र में स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. सीता राम मिश्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीत लहर ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया।
ठंडी हवा ने बढ़ाई परेशानी
वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम रहा। आर्द्रता अधिकतम 97 तो न्यूनतम 88 प्रतिशत रही। हवा की गति दिनभर में औसतन 3.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। मंगलवार को भी धूप नहीं निकलने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शाम को धुंध के साथ कोहरा पांव पसारने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें