फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रेस्टीज इंफ्रा डेवलपर लिमिटेड प्रतिष्ठा प्रोड्यूसर कंपनी में पैसा जमा करने के बाद वापस नहीं मिलने पर सोमवार को निवेशकों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में निवेशक एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व प्रदर्शन करने लगे। निवेशकों ने कंपनी के साथ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जमा राशि वापस दिलाने के साथ संचालकों पर केस दर्ज कराने की मांग की है।
अमेठी शहर के चिटफंड कंपनी का दफ्तर संचालित कर ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में एजेंटों ने लोगों का पैसा जमा करवाया है। जमा राशि के रिफंड का समय पूरा होने के बाद कंपनी जमा राशि वापस करने में आनाकानी करने लगी। इससे परेशान निवेशकों ने लगातार अफसरों से शिकायत की।
विज्ञापन

इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार को उनका धैर्य जवाब दे गया। बड़ी संख्या में अमटाही गांव के निवेशक कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। निवेशकों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस पर एजेंटों को बुलाने व पूरा प्रकरण समझने के बावजूद कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के बाद निवेशकों ने एडीएम सुशील प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कंपनी संचालकों व एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज करने, कंपनी में जमा राशि निवेशकों को वापस दिलाने की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने तथा जमा पैसा वापस नहीं मिलने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें