फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सभी सीटों पर बसपा ने उतारे नए चेहरे

विज्ञापन
05 : गौरीगंज : जितेंद्र कुमार पासी। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। समाजवादी पार्टी के बाद बहुजन समाज पार्टी ने भी जिले की सभी चार सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने जगदीशपुर सुरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति के तो अन्य तीनों सीटों पर नए ब्राह्मण चेहरों को टिकट दिया है। बसपा की इस चाल ने अन्य दलों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

नामांकन शुरू होने से ऐन पहले सोमवार रात बहुजन समाज पार्टी की ओर से जिले की सभी चार सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। पार्टी ने चारों सीटों पर पुराने चेहरों से इतर नए चेहरों को तरजीह दी है। पार्टी ने जगदीशपुर सुरक्षित सीट पर अपने पुराने कार्यकर्ता व इसी विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार पासी को टिकट दिया है।
इस सीट पर कांग्रेस, सपा व भाजपा पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं। पार्टी ने अमेठी विधानसभा क्षेत्र में गौरीगंज शहर के रहने वाले पुराने बसपा नेता व शशिकांत तिवारी की पत्नी रागिनी तिवारी पर दांव लगाया है। इस सीट पर अब तक सिर्फ सपा ही अपना प्रत्याशी घोषित कर सकी है। कांग्रेस व भाजपा अब तक इस सीट पर अपना प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज में भी पार्टी ने ब्राह्मण नेता रामलखन शुक्ल पर दांव लगाया है। रामलखन शुक्ल गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पिंडारा करनाई गांव के रहने वाले हैं। शुक्ल भी लंबे समय से बसपा से जुड़े रहे हैं। इस सीट पर सपा और कांग्रेस पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं जबकि भाजपा ने अभी तक इस सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
तिलोई सीट पर भी पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारकर लड़ाई को रोचक बना दिया है। पार्टी ने इस सीट जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के दक्खिनगांव क्यार के रहने वाले रघुवंश कुमार दुबे को टिकट दिया है। इस सीट पर कांग्रेस, सपा व भाजपा पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं। जिले की चार में से तीन सीटों पर ब्राह्मण चेहरों को टिकट देकर बसपा ने अन्य दलों की चिंता बढ़ा दी है।

04 : गौरीगंज : रघुवंश कुमार दुबे। -संवाद- फोटो : AMETHI

03 : गौरीगंज : राम लखन शुक्ल। -संवाद- फोटो : AMETHI

02 : गौरीगंज : रागिनी तिवारी। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें