फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन लूट का तीसरे दिन खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के लाला का पुरवा मजरे दरखा चौराहे से दो दिसंबर को बारात से वापस आ रही वैन को बदमाश लूट कर फरार हो गए थे। एसपी द्वारा गठित पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात लूट में शामिल दो बदमाशों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वैन समेत उस पर रखा सभी सामान बरामद कर लिया। लूट में शामिल एक आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिला सुल्तानपुर के थाना हलियापुर के गांव पिपरी निवासी विमलेंद्रु भूषण तिवारी के पुत्र की बारात एक दिसंबर को जिला प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर के गांव गौहनिया गई थी। दो दिसंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे विदाई होने के बाद बारात वापस आ रही थी। शाम करीब साढ़े आठ बजे दुल्हन के काफिले में शामिल ओमनी वैन (जिस पर दुल्हन की विदाई का ब्रीफकेश आदि रखा था) चालक रास्ता भटक गया। इस बीच कोतवाली अमेठी के गांव लाला का पुरवा मजरे दरखा के पास मिले दो युवक चालक से बारात मालिक का रिश्तेदार बताते हुए वैन पर सवार हो गए। कुछ दूर जाने के बाद चालक की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे नीचे उतार वैन लेकर फरार हो गए थे। पहले दिन तो अमेठी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया लेकिन दूसरे दिन एसपी के हस्तक्षेप पर केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की धर पकड़ में जुट गई। एसपी ने एसओजी समेत कुल चार टीमें गठित की थीं।
शनिवार रात करीब नौ बजे पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रोशनी का पुरवा ककवा रोड मोड़ से एक बाइक पर सवार दो लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान आशीष कुमार ऊर्फ रानू मिश्र कोरारी गिरधरशाह तथा रोहित तिवारी ग्राम पूरब गांव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके पास से दो तमंचा व कारतूस बारामद हुआ। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लूटी गई वैन तथा दो जोड़ी कान का बाला, एक मंगलसूत्र, दो कंगन, एक नाक की कील, चार बिछिया, एक जोड़ी पायल, एक ट्राली वैग, एक पिट्ठू बैग, आधार कार्ड तथा कपड़ा बरामद किया।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि इन लोगों ने वैन चालक को नशे में देखते ही लूट की योजना बना ली। वैन पर लगे पंफलेट में लिखा तिवारी परिवार के आधार पर इन लोगों ने उससे बारात मालिक का रिश्तेदार बता दिया। लूट के बाद यह लोग गोपालपुर के जंगल में वैन को खड़ा किया और उसमें रखा सारा माल लेकर फरार हो गए। कहा कि लूट में आशीष व संदीप तिवारी शामिल थे। रोहित तिवारी बाइक से इनके पीछे मदद में लगा था। बताया कि संदीप अभी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने खुलासे में लगी टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें