फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस को देख महिला को लगा सदमा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। अवैध शराब की सूचना पर एक मकान में दबिश देने पहुंची पुलिस को देखकर सदमा लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस छापा मारने की बात से ही इनकार कर रही है।
विज्ञापन

कमरौली पुलिस ने रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव में छापा मारा। पतिराजा की बहू श्यामा का आरोप है कि पुलिस जब उसके घर आई तो उसकी सास पतिराजा (55) अकेली थी। पुलिस को अचानक घर में देखते ही पतिराजा को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। महिला को मृत देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। वह तुरंत घर के बाहर निकल कर वापस लौट आई।
आसपास के लोगों ने देखा तो पतिराजा घर में मृत पड़ी थी। किसी काम से बाहर निकली श्यामा को आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष कमरौली शिवाकांत पांडेय ने कहा कि पुलिस पतिराजा के घर नहीं गई थी। गांव के अगल-बगल अन्य लोगों के यहां गई थी। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस पतिराज के घर नहीं गई थी। बावजूद इसके आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें