फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : किशोरी को धर्म परिवर्तन व गर्भपात के लिए धमकाया, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

एक युवक सात माह से जबरन यौन संबंध बना रहा था। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी पर शनिवार रात आरोपी युवक नौशाद व उसका पिता इस्लाम घर आए और जबरन गर्भपात कराने तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामो (अमेठी) क्षेत्र में अनुसूचित जाति की एक किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन व गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर एक युवक व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


यह घटना जामो क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ हुई। उसके पिता ने रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के एक समुदाय विशेष के युवक व उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। तहरीर में किशोरी के पिता ने कहा कि वह अहमदाबाद में नौकरी करता है।

शुक्रवार को जब वह घर आया तो पता चला कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव का एक युवक सात माह से जबरन यौन संबंध बना रहा था। इस बीच उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी पर शनिवार रात आरोपी युवक नौशाद व उसका पिता इस्लाम घर आए और जबरन गर्भपात कराने तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


इससे इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची तो पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। जामो पुलिस ने तहरीर पर दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम, पाक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक वीपी पाठक ने बताया कि पीड़ित किशोरी को महिला आरक्षी के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें