फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 26 Aug 2024 12:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अशोक फाइल फोटो
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। स्थानीय थाने से गुजरने वाले तिलोई रोड स्थित पूरे राजा दिरगज के पास शनिवार की रात बाइक छुट्टा मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार जीजा व साला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जीजा को मृत घोषित करने के बाद साले का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन


फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पीढ़ी गांव निवासी अशोक कुमार (28) बृहस्पतिवार को रायबरेली जिले के डीह थाने के पूरे सरदार मजरे रोखा स्थित अपनी ससुराल गए थे। शनिवार की देररात वह किसी काम से अपने साले धर्मेंद्र के साथ बाइक से जायस कस्बा आए थे। तिलोई रोड स्थित पूरे राजा दिरगज के पास बाइक सड़क पर मौजूद मवेशी से टकरा गई। हादसे में अशोक और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर धर्मेंद्र को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। अशोक की मौत की सूचना पर जायस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल धर्मेंद्र ने फोन पर बताया कि बाइक सड़क पर मवेशी से टकरा गई थी। अशोक बाइक चला रहे थे, उन्होंने हेलमेट लगाए हुए था।
अशोक के मौत की सूचना सुसराल पहुंची तो पत्नी शिवा देवी अचेत हो गई। मृतक के पिता छेद्दू ने बताया कि दो दिन पूर्व अशोक ससुराल गया था। उसके दो बेटियां हैं, बड़ी राधिका पांच साल व दूसरी एक माह की है। अशोक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें