अमेठी। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने मंगलवार को स्वयं बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मंगलवार को एसपी ने शहर के सुलतानपुर मार्ग पर संचालित स्टेट बैंक की शाखा का औचक निरीक्षण किया। बैंक पहुंचे एसपी ने शाखा पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाखा प्रबंधक और सुरक्षा गार्ड से बिंदुवार जानकारी लेते हुए बैंक के भीतर बिना किसी काम के आने वालों पर नजर रखते हुए ऐसे लोगों को चिह्नित कर तत्काल उसे पुलिस के सुपुर्द करने को कहा। बैंक से क्षेत्र की छोटी शाखाओं को बिना पुलिस बल की मौजूदगी में राशि नहीं देने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई ग्राहक ज्यादा राशि आहरित करता है तो उसकी सूचना संबंधित थाने को जरूर दें जिससे वह सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके।