फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News : सियार ने किया हमला तो ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला, अन्य घटना में सियार के हमले में दो घायल

Wed, 02 Oct 2024 07:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि सियार को मारने वालों पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सियार को पीटकर मारने की घटना जानकारी में आई है। मारे गए सियार का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सियार को पीटने की घटनाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में मुंशीगंज इलाके में फसलों की रखवाली करने गए तीन किसानों पर मंगलवार की रात सियार ने हमला कर दिया। लाठियों से बचाव करते हुए किसानों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हमला करने वाले सियार को पीटकर मार डाला। इसी क्षेत्र में दूसरी घटना में एक सियार ने बुधवार की सुबह हमला कर एक महिला सहित दो लोगों को घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए भेटुआ सीएचसी ले जाया गया। दोनों घटनाओं से वन विभाग को अवगत कराया गया है। वन विभाग ने मारे गए सियार का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही उसे मारने वालों की भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुंशीगंज इलाके के उलरा गांव निवासी राम प्रताप यादव, राजकरन सरोज व विनोद कोरी सहित अन्य किसान रात को फसलों की रखवाली करने गए थे। रात को इन लोगों पर सियार ने हमला कर दिया। इन लोगों ने लाठियों से अपना बचाव करते हुए सियार को भगाने की कोशिश की। साथ ही शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ कर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सियार को देखकर उसको घेर लिया और पीटकर मार डाला।

दूसरी घटना में मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरब दुआरा गांव निवासी रोशनी बुधवार की सुबह गांव के बाहर किसी काम से गईं थीं। वहां अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने उन्हें काट कर जख्मी कर दिया और भाग निकला। इसके बाद सियार ने सड़क पर टहल रहे गांव के ही राम अवध पर हमला कर दिया। सियार में हमने में वह भी जख्मी हो गए। शोरगुल सुनकर वहां ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। खेतों में सियार की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी भेटुआ पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जंगली जानवर के हमले में घायल हुए दो लोगों का उपचार किया गया। दोनों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के साथ जरूरी दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन


सियार के मारने वालों पर होगी कार्रवाई
डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि सियार को पीटकर मारने की घटना जानकारी में आई है। मारे गए सियार का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सियार को मारने वालों पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दूसरी घटना में सियार के हमले में दो लोगों के घायल होने को लेकर डीएफओ ने कहा कि मामले की जांच कराई गई है। मौके पर किसी वन्यजीव के पगचिन्ह नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें