फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: चोरियों से नाराज भेल कर्मचारियों ने घेरा जीएम आवास और थाना, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप

Wed, 02 Oct 2024 04:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)

सार

कॉलोनी के कर्मचारी, महिलाओं व बच्चों सहित जीएम आवास पहुंच गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भेल प्रबंधन कॉलोनीवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इस दौरान उन्होंने जीएम आवास और थाने का भी घेराव किया।
विज्ञापन
घेराव करने पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित भेल उपनगरी में सोमवार की रात तीन घरों में हुई लाखों की चोरी को लेकर कॉलोनी वासियों में खासा गुस्सा है। बुधवार को कॉलोनी के लोगों ने जीएम आवास व थाने का घेराव किया। नाराज लोगों ने भेल प्रबंधन पर लापरवाही व पुलिस पर तहरीर बदलवा कर केस दर्ज करने का आरोप लगाया। आंदोलित लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

विज्ञापन


सोमवार की रात कमरौली थाना अंतर्गत भेल उपनगरी के आठ घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों को पांच घरों से कुछ नहीं मिला था, जबकि तीन लोगों को बड़ा नुकसान हुआ था। चोर इन तीन घरों से 70 लाख के जेवरात सहित करीब 70 हजार की नकदी समेट ले गए थे। चोरी की घटनाओं को लेकर बुधवार की सुबह कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।

कॉलोनी के कर्मचारी, महिलाओं व बच्चों सहित जीएम आवास पहुंच गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भेल प्रबंधन कॉलोनीवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सूचना पर पहुंचे एचआर हेड एसपी सिंह को कर्मचारियों ने कॉलोनी की सुरक्षा से संबंधित मांग पत्र पढ़कर सुनाया। वहां से सभी नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने तहरीर बदलवा कर केस दर्ज किया है। बदली गई तहरीर में नुकसान का हवाला नहीं दिया गया है। 24 घंटे बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है। आंदोलित लोगों ने घटना के शीघ्र खुलासे के साथ ही चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की।

कमरौली थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने घटनाओं के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर सभी को समझा-बुझा कर वापस किया। इस मौके पर मनमोहन शुक्ल, संजीत, अजय विश्वकर्मा, विनोद वाजपेयी, सुधीर अवस्थी, भालेंदु, जवाहर लाल, बृजेंद्र पाल, शिवकुमार, राकेश, संगीता यादव, उमा मौर्या, प्रीति पाल, रचना गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें