अमेठी जिले में इन्हौना थाना क्षेत्र के करनगांव गांव में बुधवार को जहीदुल निशा हुआ राजू के बीच विवाद हो गया था। राजू तालाब की भूमि पर निर्मित अपने बाउंड्री वॉल पर गेट लगवाने की कोशिश में जुटा था। जहीदुल निशा ने ग्राम प्रधान पति मोहम्मद रिजवान को समझौते के लिए बुलवाया। मोहम्मद रिजवान भी दोनों पक्षों में सुलह समझौता करने के लिए पहुंचे तो राजू पक्ष के लोगों ने प्रधान पति व उनके सहयोगी पर हमला बोल दिया। हमले में प्रधान पति मोहम्मद रिजवान की मौत हो गई। घायल सहयोगी रामधनी का उपचार ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है।
प्रधान पति की मौत के बाद भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। पीड़ित परिजनों की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को देखते हुए तहसील और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। मृतक रिजवान का पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुँचा जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है तो ग्रामीणों में गम के साथ अपने प्रधान पति को खोने का आक्रोश भी है ।घटना के बाद से परिजन आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे जिसपर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए आरोपी के अवैध निर्माण को जमीदोंज कर दिया।।
परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश कम किया जा सके। इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह राजस्व विभाग के अफसर भारी संख्या मौके पर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बुलडोजर ने आरोपी राजू के तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण को धाराशाई करवा दिया।इस दौरान तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।