जान जोखिम डाल रील बना सोशल मीडिया पर मशहूर होने का सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को कमरौली इलाके से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लगे नवील मंडी स्थल जाफरगंज के करीब 10 मीटर ऊंचे लगे संकेतांक बोर्ड पर एक युवक के हरे रंग का झंडा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर हालकि झंडा कौन सा है यह तो स्पष्ट नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
संकेतांक पर तीन अन्य झंडे भी लगे है। लेकिन युवक की हिम्मत लोगों में चर्चा का विषय बनी है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो पर लोगों तरह-तरह के कमेंट भी दे रहे है। वायरल वीडियो कब का है इसकी अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। एसओ कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुशअप करने का मामला आया था सामने
झंडा फहराने के कुछ दिन पहले अमेठी में ही संकेताक के ऊपर चढ़कर पुशअप करने का मामला सामने आया था। उस मामले की जांच भी अभी तक चल रही है। पुलिस मान रही है कि रील बनाने के चक्कर में ये करतब किए जा रहे हैं।