फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: ओवरटेक के विवाद में सीओ व पूर्व प्रधान भिड़े, दोनों पक्ष के लोगों में जमकर हुई मारपीट

Fri, 24 Jun 2022 10:57 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)

सार

प्रभात कुमार प्रतापगढ़ जिले के सीओ पुलिस लाइन हैं। शुक्रवार को वे अपने हमराहियों के साथ लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनका सुल्तानपुर जिला के पूर्व ग्राम प्रधान अमित त्रिपाठी से विवाद हो गया और उनमें मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाइवे पर ओवरटेकिंग के विवाद में शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग के एक सीओ और एक पूर्व प्रधान आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला थाने तक पहुंचा लेकिन बाद में दोनों पक्ष बिना किसी के खिलाफ केस दर्ज कराए वापस चले गए।

विज्ञापन


प्रभात कुमार प्रतापगढ़ जिले के सीओ पुलिस लाइन हैं। शुक्रवार को वे अपने हमराहियों के साथ लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हैदरगढ़ के पास ओवरटेकिंग को लेकर उनका लग्जरी वाहन सवार अमित त्रिपाठी (पूर्व ग्राम प्रधान तिवारीपुर थाना कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर) से विवाद हो गया।

इसके बाद दोनों पक्ष कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नंबर तीन के पास पहुंचे। यहां सीओ ने अपना वाहन रोक दिया। वाहन के रुकते ही अमित त्रिपाठी ने भी अपना वाहन रोक दिया। दोनों वाहनों के रुकते ही अमित त्रिपाठी और उनके पक्ष के लोग सीओ के वाहन के पास पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाने के बाद इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सीओ मुसाफिरखाना अर्पित कपूर भी मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक दोनों पक्ष बिना एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दिए वापस लौट गए थे। अर्पित कपूर ने कहा कि मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है उसी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें