फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

361 बस मालिकों को भेजी गई अधिग्रहण नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग भी सक्रिय हो गया है। एआरटीओ ने मतदान के लिए 361 बसों को चिह्नित कर उन्हें अधिग्रहण नोटिस भेजा है। सभी वाहन स्वामियों को 24 फरवरी दोपहर दो बजे तक जिला मुख्यालय के अठेहा मार्ग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में पहुंचने का निर्देश दिया है। जो बसें नहीं आएंगी उनका पंजीकरण निरस्त करने के साथ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग से 350 बसों की मांग की गई है। बसों की मांग होने पर एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह ने अपने यहां पंजीकृत समस्त बसों को सूचीबद्ध किया है। सूचीबद्ध करने के बाद सभी वाहन स्वामियों को अधिग्रहण नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस में कहा गया है कि मौजूदा समय में यदि उनकी बसों में कोई खामी हो तो उसे अविलंब दूर करा लें।
24 फरवरी दोपहर दो बजे गौरीगंज के अठेहा मार्ग पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चालक समेत अपनी बस को पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। एआरटीओ ने बताया कि उनके यहां प्राइवेट बसों की संख्या बहुत ही कम है। ऐसे में स्कूल व जिले में संचालित विभिन्न संस्थानों की बसों को सूचीबद्ध कर अधिग्रहीत कर लिया गया है। अधिग्रहीत जो बसें नियत समय पर नहीं पहुंचेंगी उनका पंजीकरण निलंबित करते हुए सुसंगत धाराओं में केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

यहां से ली गईं बसें
एआरटीओ के अनुसार उनके कार्यालय में पंजीकृत 62 प्राइवेट व 281 स्कूल बसों के साथ ही एचएएल, बीएचईएल, इंडोगल्फ, एसीसी समेत जिले में संचालित विभिन्न संस्थानों की 18 बसों का अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहण के बाद सभी को उसकी नोटिस भेजकर पहुंचने की तिथि, समय व स्थान बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें