फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक नौ लाख को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के पहले शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी जिले में तेज हो गई है। जिले में अब तक 7,43,872 को पहली डोज तो 1,67,556 को दूसरी डोज का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

विशेष अभियान के साथ नियमित रूप से प्रतिदिन 125 सत्र संचालित कर टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 50.73 फीसदी टीकाकरण हो चुका है।
जिले में कोविड संक्रमण काल में अब तक 9,961 के संक्रमित होने व 143 की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। कोविड की संभावित तीसरी लहर के पहले जिलेवासियों का कोविड वैक्सीनेशन कर संक्रमण से बचाव की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

विशेष अभियान में जहां 215 से 225 तो नियमित रूप से 125 सत्र आयोजित कर प्रतिदिन बड़ी संख्या में टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए कोविड टीकाकरण की भ्रांतियां दूर करने के साथ ही निगरानी समिति के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने लक्षित 14 लाख टीकाकरण के सापेक्ष दस सितंबर तक 7,43,872 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 1,67,556 व्यक्तियों को दूसरी डोज समेत 9,11,428 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य 14 लाख के सापेक्ष अब तक 50.73 प्रतिशत टीकाकरण करने के बाद अवशेष का टीकाकरण करने की कोशिश चल ही है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव का एक मात्र साधन टीकाकरण व नियमों का पालन करना है। सीएमओ ने लोगों ने कोविड टीका लगाने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण में कोई परेशानी होने पर कोविड कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें