फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति से आठ बोरी धान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के कसारा गांव में स्थित साधन सहकारी समिति राजापुर अमेरुआ के गोदाम के रोशनदान का ताला तोड़कर चोर आठ बोरी धान चुरा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार को सुबह सचिव को ग्रामीणों से हुई।
विज्ञापन

संग्रामपुर के कसारा गांव रोड के किनारे साधन सहकारी समिति राजापुर अमेरुआ स्थित है, इसे धान क्रय केंद्र बनाया गया है। मंगलवार की रात चोर गोदाम के रोशनदान को तोड़कर आठ बोरी धान चोर चुरा ले गए। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गोदाम का रोशनदान टूटा है। फिर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी समिति के सचिव रामचंद मौर्य को फोन पर दी।
सचिव रामचंद मौर्य मौके पर पहुंचे तो रोशनदान टूटा देखकर एडीओ कोआपरेटिव विजय कुमार मिश्र को फोन पर घटना की जानकारी दी। एडीओ विजय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। वहीं एसएचओ संग्रामपुर अंगद सिंह ने बताया कि अभी जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम रहे कि साधन सहकारी समिति उत्तरगांव में समस्या ही समस्या है। समिति की बाउंड्री नहीं है, न तो हैंडपंप लगा है। सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। 10 साल से गोदाम पर चौकीदार भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें