फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमोदन मिलते ही जिले में बढ़ेंगे 30 पोलिंग बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। राज्य निर्वाचन आयोग की संस्तुति मिलते ही जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। पहले जहां जिले में पोलिंग बूथ की संख्या 1,590 थी वहीं आयोग की संस्तुति मिलने के बाद संख्या 1,620 हो जाएगी। मतदेय स्थलों के संभाजन का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को कोई दिक्कत न उठानी पड़े इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नित नए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। आयोग ने पिछले दिनों एक निर्देश जारी कर कहा था कि जिन ग्राम पंचायतों में पोलिंग सेंटर की दूरी ज्यादा हो वहां नए पोलिंग सेंटर व जहां वोटर्स की संख्या ज्यादा हो वहां नए पोलिंग बूथ बनाए जाएं।
आयोग के इस निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम से आवश्यकता के अनुरूप पोलिंग बूथों का प्रस्ताव मांगा था। सभी तहसीलों से मतदेय स्थल संभाजन का प्रस्ताव मिलने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसे राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। आयोग की ओर से स्वीकृति की मुहर लगते ही जिले में मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) की संख्या 1,590 से बढ़कर 1,620 हो जाएगी।
विज्ञापन

जगदीशपुर आंशिक में बढ़ोत्तरी नहीं
जिले का जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र का विस्तार सुल्तानपुर जिले की 30 ग्राम पंचायतों तक पहुंच जाता है। पोलिंग बूथों की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव में इस आंशिक क्षेत्र में कोई बूथ नहीं बढ़ाया गया है।
गौरीगंज में बढ़ेंगे 12 बूथ
मतदेय स्थलों की बढ़ोत्तरी का जो प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है उसमें विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज में 12, जगदीशपुर में 10 अमेठी में पांच व तिलोई में तीन बूथ बढ़ाने की बात कही गई है। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही इस पर अपनी संस्तुति प्रदान कर देगा।
विधानसभा क्षेत्र पूर्व में बूथ वर्तमान में बूथ
तिलोई 393 396
जगदीशपुर 342 352
जगदीशपुर आंशिक 72 72
गौरीगंज 392 404
अमेठी 391 396
योग 1,590 1,620
पांच केंद्रों के भवन परिवर्तित
आयोग के निर्देश पर जिले में पांच मतदान केंद्रों के भवन बदल गए हैं। इनका प्रस्ताव भी अयोग को भेजा गया है। आयोग को भेजे गए प्रस्ताव में तिलोई, जगदीशपुर व अमेठी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक तो गौरीगंज में दो पोलिंग सेंटर का भवन परिवर्तित करने की बात कही गई है। बताते हैं कि जिन पोलिंग सेंटर के पुराने भवनों को बदलने का प्रस्ताव भेजा गया है वे जर्जर स्थिति में हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें