फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह जिले में आए विदेशों में रहने वाले 218 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के 218 लोग इस महीने जिले में लौटकर आए। एअरपोर्ट अथॉरिटी से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनके घरों पर पहुंचकर मौके पर एंटीजेन टेस्ट जांच करते हुए आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया। सभी एनआरआई निगेटिव मिले हैं, किसी में कोविड के लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन

कई देशों में कोरोना का नया वैरिएंट आने के बाद जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा सक्रिय है। जिले में कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए मौजूद संसाधनों के अलावा पहले से नामित एल-2 हास्पिटलों को भी दुरुस्त कर लिया गया है। इस बीच विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों पर विशेष नजर है। दिसंबर माह में विदेशों में रहने वाले 218 भारतीय मूल के लोग अपने घर अमेठी आए।
एअरपोर्ट अथॉरिटी से सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें ऐसे लोगों के घर पहुंचकर तत्काल उनके स्वास्थ्य परीक्षण में जुट जा रही हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के एमओआईसी के निर्देशन में टीमें उनके घर पहुंचीं और मौके पर ही एंटीजेन जांच की गई, जांच में सभी लोग निगेटिव पाए गए। इसके बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए सभी का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

इस दौरान आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने तक उन लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया, हालांकि सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। किसी भी एनआरआई में कोई लक्षण नहीं हैं। बावजूद इसके 14 दिनों तक उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें