फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90.24 लाख रुपये से निर्मित होंगे 12 आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। गर्भवती महिला व कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी के लिए जिले की 12 ग्राम पंचायतों में नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से भेजा गया यह प्रस्ताव प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद केेंद्र सरकार के पास भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी मिलते ही कार्यदायी संस्था नामित कर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा कर संचालन शुरू किया जाएगा। मालूम रहे कि जिला कार्यक्रम विभाग पहले से ही 1943 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम विभाग की ओर से तीन ब्लॉकों की 12 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने लोक निर्माण विभाग व आरईडी से स्थानीय दर पर अनुमानित आगणन व मानचित्र तैयार कराने के बाद डीएम अरुण कुमार से मंजूरी लेकर पिछले दिनों प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है।
प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रति केंद्र 7.52 लाख रुपये की दर से 12 केंद्रों के लिए 90 लाख 24 हजार रुपये अवमुक्त करेगा। राशि मिलते ही कार्यदायी संस्था नामित कर आंगनबाड़ी केेंद्र का निर्माण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा होने तथा संचालन शुरू होने के बाद गांव में ही गर्भवती महिला व कुपोषित तथा अतिकुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य सुविधा व पोषाहार मिलेगा।
विज्ञापन

तीन से पांच वर्ष के बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्री-प्राइमरी क्लॉस का संचालन भी होगा। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र पांडेय ने प्रदेश सरकार से 12 आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को मंजूरी मिलने तथा प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित करने की पुष्टि भी की है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के वक्फ निरीक्षण आरके सिंह ने बताया कि जगदीशपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जलालपुर तिवारी, अशरफपुर व कोयलारा मुबारकपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होना है। इसी तरह बाजार शुकुल के दारानगर, जौदिलमऊ, तेंदुआ, पूरे ख्वाजा (किशनी), शाहपुर समशुलहक तथा बहादुरपुर की मोहना, अत्तानगर, निजाम पाकर व ओदारी में 7.52 लाख रुपये प्रति केंद्र की दर से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें