फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 12.87 लाख लोगों को लग चुकी वैक्सीन

विज्ञापन
गौरीगंज : संयुक्त जिला अस्पताल। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जिले में कुल 14 लाख 82 हजार 943 लोग वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किए गए हैं। इनमें से अब तक दोनों खुराक की डोज मिलाकर 12 लाख 87 हजार 421 लोगों को लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बाद केंद्र सरकार की ओर से लोगों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया गया। शासन के निर्देश पर जिले में 18 वर्ष आयु वर्ग से लेकर वैक्सीन लगाने के लिए कुल 14 लाख 82 हजार 943 लोग चिह्नित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किए गए वैक्सीनेशन का काम जिले में लगातार जारी है। अब तक कुल 12 लाख 87 हजार 421 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि लक्षित लोगों के सापेक्ष जिले में अब तक नौ लाख 75 हजार 485 लोगों को पहली तो तीन लाख 11 हजार 936 लोगों को दूसरी खुराक की डोज लगाई जा चुकी है। पहली खुराक में लक्ष्य के सापेक्ष जिले का प्रतिशत 68.55 है तो दूसरी खुराक का 12.85 फीसदी है। इसमें 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के नौ लाख 62 हजार 632 लोगों को पहली खुराक लगाकर 60.20 फीसदी तो दूसरी खुराक लगाने में युवाओं का 14 फीसदी है। इसी तरह 45 वर्ष आयु वर्ग के ऊपर वालों में चार लाख 60 हजार 311 को पहली खुराक लग चुकी है। इस वर्ग के 82 फीसदी को पहली खुराक 35 फीसदी लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है। कहा कि लगातार वैक्सीनेशन का कार्य रोस्टर के अनुसार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कुल 200 टीमें लगातार वैक्सीनेशन का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

मंडल में है पहला स्थान
वैक्सीनेशन कार्य की प्रदेश स्तर पर हो रही रैंकिंग में जिला प्रदेश व मंडल स्तर पर अपना स्थान बनाने में लगातार कामयाब है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को शासन स्तर से जारी रैंकिंग सूची में जिला प्रदेश स्तर पर छठे तो मंडल स्तर पर पहले नंबर पर है। जबकि प्रदेश से जारी सूची के अनुसार अयोध्या मंडल का अंबेडकर नगर 47वें, सुलतानपुर 30वें, अयोध्या 20वें तो बाराबंकी 10वें स्थान पर है।
शत-प्रतिशत को लगी पहली खुराक
सीएमओ ने बताया कि जिले के शत प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। तथा दूसरी खुराक की भी डोज 96 फीसदी को लग चुकी है। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्कर में 97 फीसदी लोगों को पहली तो 77 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
वैक्सीनेशन में भेटुआ अव्वल
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे के अनुसार वैक्सीनेशन कार्य में भेटुआ सीएचसी पहले नंबर पर है। कहा कि भेटुआ सीएचसी क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 84.04 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लक्ष्य के सापेक्ष 60 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाकर सिंहपुर सीएचसी जिले में सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें