फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के आदर्शों से सीख लें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक समरसता व समानता स्थापित करने तथा छूआछूत को समाप्त करने के लिए महाअभियान चलाया था। उनके अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे बढ़ाने का कार्य किया है। कहा कि युवाओं को बाबा साहब के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। यह बातें गुरुवार को प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नरायन चौधरी ने कहीं। वे लोहिया भवन में आयोजित विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता के रूप में मनाने के क्रम में गुरुवार को लोहिया भवन में आयोजित गोष्ठी में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नरायन चौधरी ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन कमजोर वर्ग के उत्थान व छूआछूत को समाप्त करने में लगा दिया था। उनके इस मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के पथ पर आगे बढ़ते हुए गरीबों को आवास, राशन, रसोई गैस सिलेंडर के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छूआछूत के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया था। उसे आज भी जारी रखा गया है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योजनाओं का समुचित लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सुचारु रूप से मिल रहा है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व नमन कर किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने जो अभियान को शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे बाबा साहब आंबेडकर के बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, एमएलसी हरिओम पांडेय, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, संजू देवी, अनीता कमल, सुभाष राय, सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह,, ज्ञानसागर सिंह, यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी, कपिलदेव वर्मा, अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें