फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के चांड़ीपुर डीह निवासी उमंग (20) रविवार सुबह बाइक से बूढ़नपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह मदैनिया के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे उमंग गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। आननफानन घायल उमंग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बिहलोलपुर गांव निवासी अरविंद (36) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय मालीपुर रोड पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मौना गांव निवासी अशोक (45) सुबह बाइक से जलालपुर जा रहा था। इसी दौरान कैथी के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। जलालपुर निवासी संतलाल (65) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रगडग़ंज निवासी रामानुज (32) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख रामानुज को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें