फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के अटंगी गांव निवासी रामसूरत (40) शनिवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह शहजादपुर नाका के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे रामसूरत गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति बाल-बाल बच गया। घायल रामसूरत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महरुआ निवासी लालमन (55) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी इरफान (35) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय मिझौड़ा मोड़ के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जौहरडीह निवासी लालजी (31) शनिवार सुबह बाइक से शहजादपुर जाते समय फव्वारा तिराहे के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी कमलावती (45) सुबह बाजार के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी हेमंत कुमार (52) सुबह घर के पास सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें