फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, वहीं महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के खट्टेगांव निवासी राजन (27) सोमवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बसखारी टांडा हाइवे पर पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव निवासी रामचेत (67) मंगलवार को सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महरुआ निवासी अजीत कुमार (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के दहियावर निवासी अरमान (32) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
इसी थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी रुक्मिणी (25) मंगलवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी रामअरज (58) सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें