फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लगाया धक्का, तब रवाना हुए पुलिसकर्मी

विज्ञापन
जहांगीरगंज थानाध्यक्ष की जीप को धक्का देकर स्टार्ट करते पुलिसकर्मी व नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आखिर पुलिस कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखे भी तो कैसे, जब उनके वाहनों की हालत ही जर्जर है। पुलिस विभाग में खस्ताहाल हो चुके वाहनों का नमूना जहांगीरगंज थाने में मंगलवार को देखने को मिला। पुलिसकर्मी थानाध्यक्ष के वाहन को धक्का देकर चालू करने का प्रयास करते नजर आए। हालांकि पुलिसकर्मियों की मेहनत रंग लायी और वाहन चालू हो गया। परंतु पुलिस वाहन की यह हालत देख हर कोई परेशान नजर आया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के वाहनों व अन्य समस्याओं की तस्वीरें कई बार सार्वजनिक हो जाती हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर मंगलवार को जहांगीरगंज थाने में देखने को मिली। करीब छह पुलिसकर्मी व नागरिक थानाध्यक्ष के वाहन को धक्का लगाकर चालू करने का प्रयास करते नजर आए। इन परिस्थितियों में यदि पुलिस को कोई आपातकालीन ड्यूटी के लिए निकलना पड़े तो पुलिस टीम कितनी तत्परता से पहुंच पायी जाएगी इसे आसानी से समझा जा सकता है।
वायरल हुई इस तस्वीर के बाद पुलिस की किरकिरी भी हुई। उधर, थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि वाहन की हालत ठीक है। कुछ तकनीकी गड़बड़ी की वजह से चालू होने में दिक्कत हो रही थी। इसके चलते पुलिसकर्मियों ने वाहन में धक्का लगाया। वाहन को बाद में ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें