फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पिटाई से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मालीपुर। चुनावी रंजिश में पिटाई से घायल युवक की बीती रात अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास तेज कर दिया है। हालांकि कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

मामला मालीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ताराखुर्द के मजरा उस्मापुर का है। बीते शनिवार की रात करीब 9 बजे एक प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने चुनावी रंजिश को लेकर गांव निवासी पुन्नम निषाद (45) की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी थी। इसके बाद परिवारीजनों ने घायल युवक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान पद के प्रत्याशी नरेंद्र देव वर्मा व उनके समर्थकों के विरुद्घ मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज किया था।
इस बीच रविवार की रात अचानक पुन्नम निषाद की तबीयत खराब हो गई। इस पर परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर जलालपुर पुलिस गांव पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि मामले में जल्द ही अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें