फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बना 14 बेड का कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर अब पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों व उनके परिवारीजनों के लिए 14 बेड का अस्थायी कोविड अस्पताल शुरू कर दिया गया है। कोरोना से संबंधित लक्षण पाए जाने पर पीड़ित को प्राथमिक चिकित्सा के लिए यहां पर भर्ती किया जाएगा। विभाग की इस पहल पर पुलिसकर्मियों ने भी खुशी जताई है। यहां पर दो ऑक्सीजन सिलेंडर व पर्याप्त दवाओं के स्टॉक की उपलब्धता की गई है।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सोमवार को पुलिस लाइन में बने अस्थायी कोविड अस्पताल का जायजा लिया। इस कोविड अस्पताल में बेड के अलावा ऑक्सीजन व पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता रहेगी। एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह पहल की गई है। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यदि कोई भी पुलिसकर्मी व उसके परिवार के सदस्य में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो जांच के बाद तत्काल उसे यहां पर भर्ती किया जाएगा। इसके बाद उसकी प्राथमिक चिकित्सा सुनिश्चित की जाएगी। स्थिति में सुधार न होने पर पीड़ित को आगे के लिए रेफर किया जाएगा।
एसपी ने कहा कि ऐसा होने से न सिर्फ पुलिसकर्मियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि अस्पतालों में बढ़ने वाली संख्या को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी गंभीरता से पालन करें। बगैर मास्क व सैनिटाइजर के न चलें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखें। स्वयं जागरूक बनने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पुलिस लाइन में बने अस्पताल में अभी कोई संक्रमित भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें