फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर के युवक की फतेहपुर में हत्या

विज्ञापन
अकमल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हजपुरा। अंबेडकरनगर के पहाड़पुर निवासी अकमल (22) की 4 अगस्त 2026 की रात फतेहपुर जिले में हत्या कर दी गई। प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर शव को दुकान में फंदे से लटका दिया। पुलिस ने अकमल के भाई अमजद खां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अकमल तीन महीने पहले दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करने गए थे। वहां स्नैपचैट के माध्यम से उनकी दोस्ती फतेहपुर की एक बीएससी छात्रा से हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। 30 जुलाई 2026 को अकमल छुट्टी लेकर गांव के लिए निकले, पर वह फतेहपुर चले गए। 4 अगस्त 2026 को अमजद को अकमल के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि अकमल उनकी बेटी से जबरन शादी का दबाव बना रहा था। उन्होंने अकमल को बांधकर रखा था और परिजनों को 4 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक पहुंचने को कहा। शाम करीब 4 बजे पुलिस ने अकमल के परिजनों को उनके शव के फंदे से लटके होने की सूचना दी। परिजनों ने देर शाम गांव पहुंचकर पंचनामा कराया। शव का 5 अगस्त 2026 को पोस्टमार्टम हुआ।
गांव में पसरा मातम
अकमल के भाई अमजद खां ने प्रेमिका के परिजन तहजीब, रशीदा, सफीक, सूफिया बेगम, नफीस और खुर्शीद पर हत्या का आरोप लगाया है। 5 अगस्त 2026 को अकमल की मौत की खबर पहाड़पुर गांव पहुंची। पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का बुरा हाल था। अकमल अपने 10 भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थे। पिता मकसूद गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच
अकमल की मां हाजिरा खातून की कैंसर से वर्ष 2011 में मौत हो चुकी है। बड़े भाई अफजल सऊदी में नौकरी करते हैं, जबकि आजम और महफूज दिल्ली में रहते हैं। सम्मनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि घटना फतेहपुर जनपद की है। स्थानीय पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच फतेहपुर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें