सम्मनपुर क्षेत्र में सुबारपुर बाजार के निकट हादसा
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र सम्मनपुर में सुबारपुर बाजार के निकट तेज रफ्तार कार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि उस पर सवार पांच वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्हनतारा गांव निवासी राजू उपाध्याय शुक्रवार को सुबारपुर गांव गए हुए हुए थे। देर शाम वह पांच वर्षीय पौत्री अंशिका को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह सुबारपुर बाजार के निकट पहुंचा तो इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
इससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों को आता देख इस बीच चालक कार लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। बालिका का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि ग्रामीण ने हेलमेट लगा रखा था लेकिन टक्कर के चलते झटका लगने पर हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई।