फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की तबियत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा में बुधवार देर शाम एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजकुमार (25) की तबियत बुधवार देर शाम अचानक खराब हो गई। उसे पेट में तेज दर्द होने के बाद उल्टी होने लगी। लगातार खराब होती तबियत के बीच घरवालों ने इसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया।
इस बीच पता चला कि उसकी तबियत विषाक्त पदार्थ खाने से खराब हुई है। इलाज के बाद भी तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें