फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजधज कर महिलाओं ने किया चांद का दीदार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में करवा चौथ पर चांद का दीदार करतीं महिलाएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व जिले में रविवार को उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सजधज कर चांद का दीदार कर पति के हाथों व्रत का पारण किया। विशेष पूजन-अर्चन कर इस बीच महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। पर्व को लेकर सबसे अधिक उत्साह नव विवाहिताओं में दिखा। कुछ क्षेत्रों में एक साथ महिलाओं ने एकत्र होकर चांद का दीदार किया और भक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। इससे पहले पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व का उल्लास रविवार को चहुंओर सुबह से ही दिखने लगा था। पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। किसी ने साड़ी खरीदी तो किसी ने आभूषण। करवा, चलनी की भी जमकर खरीदारी की गई। पर्व के मौके पर महिलाओं ने स्वादिष्ट पकवान भी बनाए।
सभी को इंतजार था कि आसमान में चांद निकले। उसका दीदार करने के बाद वे पति का दर्शन करें। जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ रहा था, महिलाओं में उत्साह बढ़ता जा रहा था। कहीं महिलाएं छत पर एकत्र हुईं, तो कहीं मैदान में। चांद निकला तो महिलाओं ने चांद का दीदार किया। पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने चलनी से ही पति का दीदार किया। इसके बाद पति के हाथों व्रत का पारण किया। वहीं, जिले के कुछ स्थानों पर महिलाएं एकत्र होकर गीतों पर नृत्य करते भी नजर आईं। बाद में परिवार के सदस्यों के साथ बैठक कर स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने ली सेल्फी
करवा चौथ पर्व के मौके पर पति के हाथों व्रत का पारण करने व चांद का दीदार करने के पल को महिलाओं ने अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद किया। महिलाओं के बीच सेल्फी लेने का दौर चला। प्रत्येक पल को कैमरे में कैद करने के बाद तमाम महिलाओं ने इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें