फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला महिला का शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अंतर्गत टेउंवा जलालपुर गांव के बाहर तालाब में शुक्रवार देर शाम महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के टेउंवा जलालपुर के कुछ ग्रामीण शुक्रवार देर शाम गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ गए, तो वहां एक महिला का शव उतराता हुआ नजर आया। यह देख वे सन्न रह गए। जानकारी होने पर कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। महिला का शव बाहर निकाला गया। उसकी पहचान इसी गांव निवासी सीमा (30) पत्नी जितेंद्र के रूप में हुई।
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर में महिला घर में खाना बना रही थी। आधा खाना बनाकर वह घर के बाहर चली गई। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद देर शाम तालाब में उसका शव मिला। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें