फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के रामपुर बेनीपुर गांव के निकट रविवार देर शाम चार पहिया वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की शिकार हुई महिला मनोरोगी बताई जाती है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के रामपुर बेनीपुर गांव के निकट टांडा मुख्य मार्ग पर बीती देर शाम अज्ञात चार पहिया वाहन ने सड़क पार कर रही मनोरोगी महिला को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर टांडा की तरफ भाग गया।
सूचना मिलने पर उप निरीक्षक राजेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें