फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला को मारापीटा, घर पर किया कब्जा

Sun, 16 Feb 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर कोतवाली इलाके में महिला को मारपीट कर घर पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने न्यायालय को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। उन्होंने शहर के एक मोहल्ले में स्थानीय महिला से 12 अप्रैल 2019 को मकान का बैनामा कराया था। इसमें वह अपने बच्चों के साथ रह रही थी। आरोप है कि इस मकान पर कब्जा करने के लिए प्रवीण तिवारी, प्रवेश तिवारी निवासी ग्राम बरामदपुर लोहरा थाना महरुआ ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व में धमकाया था। 27 दिसंबर 2024 को विपक्षियों ने जबरन मकान खाली कराने की कोशिश की। विरोध करने पर मारा-पीटा और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद सामान लोडर में लादकर अपने साथ लेकर चले गए। सूचना मिलने पर शहजादपुर चौकी पुलिस महिला व उसके बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वापस लौटने पर पता चला कि विपक्षियों ने उनके घर पर ताला बंद कर दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें