फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम व सीएम के प्रति बढ़ते विश्वास से मिली जीत : साधू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद साधू वर्मा ने इसे सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के बेहतर नेतृत्व की जीत बताया। कहा कि मैं सभी जिला पंचायत सदस्यों को साथ लेकर चलूंगा और चतुर्दिक विकास तय करूंगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि मैं इन सबका ऋणी हूँ।
विज्ञापन

जीत से उत्साहित साधू वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तेजी से विकास की तरफ ले जा रहे हैं, वह अतुलनीय है। उनमें प्रदेश को लेकर विजन है। वे आम लोगों की समस्या समझते हैं। मैं इन्हीं सबसे प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर यह जीत भी सीएम और पीएम के प्रति बढ़ते विश्वास का परिणाम है। नए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अब चुनाव हो गया है। सभी जिला पंचायत सदस्य मेरे भाई-बहन हैं। पारिवारिक सदस्य हैं। मैं इन सबको साथ लेकर चलूंगा। किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। सभी क्षेत्रों के विकास पर जोर रहेगा, लेकिन वंचित क्षेत्रों पर खास फोकस होगा। कहा कि विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होंगे। सभी की जवाबदेही तय होगी। मैं स्वयं कार्यों का जायजा लेने निकलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें