फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर देंगे अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सातवें वेतनमान का बकाया भुगतान किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों ने मंगलवार से 48 घंटे तक चलने वाले धरने की शुरुआत की। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र परिसर में शुरू किए गए धरने में कहा कि ग्रेड पे 4200 रुपये किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन के निर्देश पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे विवेक यादव ने कहा कि प्राविधिक कर्मचारी विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लंबे समय से सातवें वेतनमान के बकाया का भुगतान किए जाने की मांग की जा रही है, कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। अमरजीत ने कहा कि ग्रेड पे 4200 रुपये किए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल भत्ता दिए जाने, इंक्रीमेंट बढ़ाए जाने, बिना अतार्किक सेवा बाध्यता के प्रोन्नत किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई गंभीरता जिम्मेदारों के द्वारा नहीं दिखाई जा रही है।
प्रकाशचंद्र, अवनीश, अखिलेश, राम सिंगार, राहुल, नरसिंह यादव, दिव्यांशु ने कहा कि जिस प्रकार से प्राविधिक कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है, वह अत्यंत चिंताजनक व निंदनीय है। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो यह धरना 48 घंटे का है। यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें