फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में मुस्कान ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समारोह पूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में मुस्कान ओवरऑल चैंपियन रहीं। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। मंगलवार को समारोह पूर्वक प्रतियोगिता का समापन हो गया। आयोजन समिति से जुड़े सुधीर चतुर्वेदी ने बताया कि अंतिम दिन ऊंची कूद में बालक वर्ग में अरिया के गोलू, बालिका वर्ग में अफजलपुर की मुस्कान ने बाजी मारी। गोला फेंक में बालक वर्ग में शिवबाबा के शिवा, तो बालिका वर्ग में अफजलपुर की मुस्कान ने जीत दर्ज की।
डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में सतरही के शाकिर व बालिका वर्ग में अफजलपुर की मुस्कान ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। खो खो बालक वर्ग में बहोरिकपुर ने सदरपुर को पराजित किया, तो बालिका वर्ग में पलई रामनगर ने कुढ़ा मोहम्मदगढ़ को शिकस्त दी। कबड्डी बालक वर्ग में चांदपुर भटपुरा ने सतरही को हराया, तो बालिका वर्ग में शिवबाबा ने अफजलपुर पर जीत दर्ज की। इस प्रकार मुस्कान ओवरऑल चैंपियन रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी अंचल सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें