फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दीवार ढही, मलबे में दबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव में मंगलवार की रात बारिश के बीच अचानक कच्ची दीवार ढह गई, जिससे एक किशोर व वृद्ध मलबे में दब गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बुधवार सुबह एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव निवासी निन्कू (70) अपने 15 वर्षीय पौत्र ईशांत राजभर के साथ मंगलवार की रात कच्चे घर में सो रहे थे। देर रात हुई तेज बारिश के बीच अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे दोनों मलबे में दब गए। परिवारीजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक किशोर बेहोश हो चुका था, जबकि वृद्ध को गंभीर चोटें आईं थीं। दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ईशांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
टांडा कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह एसडीएम अभिषेक पाठक ने तहसीलदार के साथ गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने क आश्वास दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें