फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास न मिलने से बिफरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आवास न मिलने से आक्रोशित औरंगनगर के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पात्र होने के बावजूद उन्हें आवासीय योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। बीते दिनों हुई बारिश के चलते उनके छप्परनुमा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में उसमें रहना जान को जोखिम में डालना है। कहा कि यदि शीघ्र ही उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील अंतर्गत औरंगनगर के ग्रामीण कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचे और आवासीय योजना का लाभ न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। गांव के जगदीश कुमार धुरिया, संदीप, कासिम, नजमा, विनोद, चंद्रिका, सालिकराम, सुमन, संगीता, रामजनम, जिलाजीत ने कहा कि उनके छप्परनुमा आवास क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पिछले दस वर्ष से वे सभी आवासीय योजना का लाभ लेने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इसके लिए कई बार आवेदन भी किया। पात्र होने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवास के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्हें जल्द से जल्द आवास दिलाया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें