फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे के विरोध में मंगलवार को अमिया बाभनपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे से ग्रामीणों को काफी मुश्किल हो रही है। प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो जल निकासी समस्या से भी आने वाले समय में ग्रामीणों को जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे अमिया बाभनपुर गांव की शोभावती, इन्द्रावती, माला, उर्मिला, सुशीला, प्रमिला, ज्योति, शशिकला, हरिश्चन्द्र, राहुल, रामतीरथ व सुग्रीव आदि ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में तालाब की भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं, ग्राम प्रधान द्वारा मनमाने तरीके से पंचायत भवन का निर्माण भी कराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण इसका विरोध दर्ज करा रहे हैं, लेकिन लेखपाल व अन्य अधिकारी इस तरफ ध्यान नही दे रहे हैं।
संबंधित तालाब में बारिश का पानी भी जाता है। तालाब पर अवैध कब्जा हो जाएगा तो जल निकासी की व्यवस्था भी प्रभावित हो जाएगी। साथ ही पशु पक्षियों के पेयजल का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने बाद में मांगों से संबंधित डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कहा कि अविलंब अवैध कब्जा हटवाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे सब कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरु करने को विवश होंगे। एसडीएम ने जरूरी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें